अनंग त्रयोदशी व्रत का महत्व
अनंग त्रयोदशी व्रत का महत्व
यह व्रत दांपत्य जीवन से अनबन को दूर कर पति-पत्नी के बीच प्रेम और मधुरता बढ़ाता है। इस दिन 'अनंग' (बिना शरीर वाले) कामदेव की पूजा से जीवन में प्रेम, आकर्षण और सौंदर्य की प्राप्ति होती है। मान्यता है कि इस व्रत के प्रभाव से सुयोग्य संतान और वंश वृद्धि का वरदान मिलता है। पौराणिक मान्यता अनुसार, यह व्रत परिवार में समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और सौभाग्य लाता है। जो लोग अपने प्रेम संबंधों को विवाह में बदलना चाहते हैं, उनके लिए यह व्रत बहुत ही शुभ और फलदाई माना जाता है।
व्रत और पूजा विधि - सुबह जल्दी उठकर स्नानादि करके पवित्र होकर हाथ में चावल लेकर व्रत का संकल्प लें। भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करें, शिवलिंग का पंचामृत (दूध, दही, शहद, शक्कर, गंगाजल) से अभिषेक करें और बेलपत्र अर्पित करें। इस दिन कामदेव और उनकी पत्नी रति की पूजा करना अनिवार्य है, क्योंकि यह दिन उनके पुनः जीवित होने की खुशी में मनाया जाता है। पूजा के लिए प्रदोष काल (शाम का समय) सबसे उत्तम माना जाता है। इस दिन जरूरतमंदों को दान देने और महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने से शिवजी की कृपा प्राप्त होती है। यह व्रत मुख्य रूप से चैत्र या मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी को किया जाता है, जो जीवन में प्रेम और सौहार्द का संदेश देता है।
सतीश शर्मा द्वारा लेखन संकलन व सम्पादन
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें