संदेश

अप्रैल, 2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सफला एकादशी

चित्र
  सफला एकादशी व्रत कथा पद्मपुराण की कथा अनुसार चंपावती नगर में राजा महिष्मान राज करते थे, उनका बड़ा बेटा लूंभक बुरे मार्ग पर चलता था, उसे बुरे काम और पाप करना अच्छा लगता था।उससे राजा और पूरी प्रजा बड़ी ही परेशान थी. एक दिन उसके बुरे कामों से परेशान होकर राजा ने लूंभक को नगर से निकाल दिया । जंगल में रहने के अलावा उसके पास कोई रास्ता नहीं बचा था. उसके बुरे आचरण की वजह से कोई भी उसकी मदद करने के लिए तैयार नहीं था । लूंभक पेड़ से फल खाकर अपना जीवन व्यतीत करने लगा. वो एक पेड़ के नीचे ही रहता था। पौष मास की कृष्णपक्ष एकादशी की रात ठंड की वजह से लूंभक सो नहीं पाया और रातभर जागकर भगवान से अपने पापों का प्रायश्चित किया. इस तरह अनजाने में ही उसने सफला एकादशी का व्रत रख लिया. सच्चे मन से प्रायश्चित करने की वजह से भगवान विष्णु की कृपा से लूंभक के पिता राजा महिष्मान ने उसे वापस बुला लिया।अपने बेटे के व्यवहार में परिवर्तन देखकर राजा ने सारा राजपाठ लूंभक को सौंप दिया और और खुद तपस्या करने जंगल चले गए। लूंभक ने अपने पिता के जाने के बाद अपनी प्रजा का बहुत ही अच्छी तरह से ख्याल रखा. मृत्यु के बाद लूंभक ...

जया एकादशी व्रत कथा

चित्र
  धर्म जीवन में प्रकाश लाता है | समस्या है तो समाधान भी है ,आवश्यकता है सही मार्ग दर्शन की | जया एकादशी कथा जया एकादशी कथा जय एकादशी कथा धर्मराज युधिष्ठिर बोले की हे - भगवान आपने माघ माह की कृष्ण पक्ष की एकादशी का अत्यंत सुंदर वर्णन किया अब कृपया कर माघ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी की कथा का वर्णन कीजिए इस एकादशी का नाम,विधि और देवता क्या और कौन सा है सो कहिये । श्री कृष्ण भगवान बोले हे राजन माघ माह की शुक्ल पक्ष की एकादशी का नाम जया है इस एकादशी के व्रत से मनुष्य ब्रह्म हत्या के पाप से छूट जाते हैं और अंत में उनको स्वर्ग की प्राप्ति होती है। इस व्रत से मनुष्य कुयोनि, भूत प्रेत पिशाच आदि की योनि से छूट जाता है। अतः इस एकादशी के व्रत को विधिपूर्वक करना चाहिए। हे राजन मैं एक पौराणिक कथा कहता हूं एक समय इंद्र नागलोक में अपनी इच्छा अनुसार अप्सराओं के साथ रमण कर रहा था गंधर्व गान कर रहे थे। वहां गंधर्वो में प्रसिद्ध पुष्पवंत उसकी लड़की तथा चित्रसेन की स्त्री मलिन ये सब थे। उस जगह मलिन का लड़का पुष्पवान और उसका लड़का माल्यवान भी था। पुत्ष्पवती नामक एक गंधर्व स्त्री मान्यवर को देखकर मोहित ...