काली के मंत्र का महत्व व लाभ
काली के मंत्र का महत्व व लाभ सतीश शर्मा देवी काली पृथ्वी की दिव्य रक्षक हैं, जिन्हें कालिका माता के नाम से जाना जाता है। लेकिन देवी की विनाशकारी शक्ति के कारण उन्हें काली माता के नाम से भी जाना जाता है। काली शब्द संस्कृत के काल शब्द से आया है, काल का अर्थ समय है । इसलिए देवी काली समय, परिवर्तन, शक्ति, सृजन, संरक्षण और विनाश का प्रतिनिधित्व करती हैं। जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है कि काली शब्द का अर्थ “काला” है यह काला की स्त्री संज्ञा है। देवी काली को पार्वती का उग्र रूप माना जाता है। माता पार्वती भगवान शिव की पत्नी है | जो भक्त उनकी श्रद्धाभाव से पूजा करता है, उनके अच्छे कर्म के लिए अच्छे फल प्रदान करती हैं। हमको मां काली की भक्ति के साथ पूजा करनी चाहिए | जो काली की पूजा उनके मंत्र का जप कर करते है माता उन पर अपना आशीर्वाद बनए रखती है और उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करतीं है । दुर्गा सप्तशती के अनुसार, काली मां महान देवी की 10 महाविद्याओं या अभिव्यक्तियों में से पहली हैं। काली मां की पूजा पूरे देश में की जाती है। नेपाल, श्रीलंका के साथ-...