पुत्रदा एकादशी


https://youtu.be/GVCBOXMx1eg

 पुत्रदा एकादशी

पौष मास की शुक्ल पक्ष एकादशी को पुत्रदा एकादशी कहते हैं। शास्त्रों के अनुसार पौष मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी का व्रत और अनुष्ठान करने से भद्रावती के राजा सुकेतु को पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई थी। तभी से इसका नाम पुत्रदा अर्थात पुत्र देने वाली एकादशी पड़ा। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा का विधान है। इस व्रत के करने से सन्तान की प्राप्ति होती है।

पुत्रदा एकादशी की कथा

प्राचीन काल में भद्रावती नामक नगरी में सुकेतु नाम के राजा राज्य करते थे। राजा तथा उनकी स्त्री शैव्या दानशील तथा धर्मात्मा थे। सम्पूर्ण राज्य, खजाना धन-धान्य से पूर्ण होने के बावजूद भी राजा संतानहीन होने के कारण अत्यन्त दुखी थे। एक बार वे दोनों राज्य भार मंत्रियों के ऊपर छोड़कर वनवासी हो गए तथा आत्माहत्या के समान कोई दूसरा पाप नहीं। इसी उधेड़बुन में वे दोनों वहां आये, जहां मुनियों का आश्रय व जलाशय था। राजा रानी मुनियों को प्रणाम कर बैठ गए। मुनियों ने योगबल से राजा के दुख का कारण जान लिया और राजा रानी को आशीर्वाद देते हुए 'पुत्रदा एकादशी 'व्रत रखने को कहा। राजा रानी ने पुत्रदा एकादशी व्रत रखकर विष्णु भगवान की पूजा की और पुत्र रत्न प्राप्त किया और अंत में करने पर बैकुंठ लोक को गया, इस प्रकार एकादशी की कथा जो सुनते हैं सुनते हैं पढ़ते हैं और व्रत करते हैं भगवान उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं, उनके मन में मानसिक शांति का संचार करते हैं। बोलो लक्ष्मी नारायण भगवान की जय, ॐ नमो भगवते वासुदेवाय।

जन्म कुंडली बनवाने व दिखाने के लिए संपर्क करें शर्मा जी -9312002527,9560518227

www.sumansangam.com

वर वधू के लिए निम्नलिखित फार्म भरे ।

Fill the following form for the bride and groom।

https://docs.google.com/forms/d/1v4vSBtlzpdB3-6idTkD1qoUZ6YkZIqEv8HAAeOJyPRI/edit



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जुलाई मास 2025 का पंचांग

जानकारी काल अगस्त - 2025 हिन्दी मासिक

शुक्र ग्रह की जानकारी व उपाय,श्री लक्ष्मी चालीसा व आरती