चन्द्रग्रहण 2023

 




भारत में दृश्य एकमात्र चन्द्रग्रहण का विस्तृत विवरण,खण्डग्रास चन्द्रग्रहण (28 अक्तूबर, 2023 ई., शनिवार)-
यह ग्रहण आश्विन पूर्णिमा को 28 एवं 29 अक्तूबर, 2023 ई. की मध्यगत रात्रि को सम्पूर्ण भारत में खण्डग्रास के रूप में दिखाई देगा। इस ग्रहण का स्पर्श-मोक्षादि काल (भा.स्टे.टा.) इस प्रकार होगा-
ग्रहण स्पर्श (प्रारम्भ)-25-05 (01-05)
ग्रहण मध्य 25-44,मध्यगत रात्रि
ग्रहणमोक्ष (समाप्त) 26-24 (02-24)
पर्वकाल = 1. 19मि., 
भारत में जब 28/29 अक्तूबर, 2023 ई. की मध्य रात्रि 1 बजकर 05 मिनट पर यह चन्द्रग्रहण शुरु होगा, उस समय तक सम्पूर्ण भारतवर्ष में चन्द्र-उदय हो चुका होगा। भारत के सभी नगरों/ग्रामों में 28 अक्तू. को सायं 4 बजे से सायं 6 बजे तक चन्द्रोदय हो जाएगा तथा यह खण्डग्रास चन्द्रग्रहण 28 अक्तू. की रात्रि 25-05 मं. से प्रारम्भ होकर रात्रि 26 पं.- 24 मि. (अर्थात् 2 बजकर 24 मिंट) पर समाप्त (मोक्ष) होगा। भारत के सभी नगरों में इसका प्रारम्भ, मध्य तथा मोक्ष रूप देखा जा सकेगा।
इस ग्रहण में चन्द्रबिम्ब दक्षिण की ओर से ग्रस्त दिखेगा। 
भारत के अतिरिक्त दिखाई देने वाले क्षेत्र
यह खण्ड चन्द्रग्रहण ऑस्ट्रेलिया, सम्पूर्ण एशिया, यूरोप, अफ्रीका, दक्षिणी-पूर्वी अमरीका, -उत्तरी अमेरिका के उत्तरी-पूर्वी क्षेत्र (कैनेडा-सहित), हिन्द महासागर, दक्षिणी प्रशान्त महासागर में दिखाई देगा। ऑस्ट्रेलिया, रूस के पूर्वी क्षेत्रों में इस ग्रहण का प्रारम्भ केवल चन्द्रास्त के समय ही दिखाई देगा। (ग्रस्तास्त) जबकि कैनेडा, ब्राजील के पूर्वी क्षेत्रों, दक्षिणी एटलांटिक महासागर में चन्द्रोदय के समय इसकी समाप्ति देखी जा सकेगी। (ग्रस्तोदय) भारत में तो इस ग्रहण का दृश्य प्रारम्भ से समाप्ति तक देखा जा सकेगा।
ग्रहण का सूतक - इस ग्रहण का सूतक 28 अक्तूबर, 2023 ई. को सायं 4 बजकर - 05 मिंट (16:05) पर प्रारम्भ हो जाएगा।
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करे
शर्मा जी-9312002527

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जुलाई मास 2025 का पंचांग

जानकारी काल अगस्त - 2025 हिन्दी मासिक

शुक्र ग्रह की जानकारी व उपाय,श्री लक्ष्मी चालीसा व आरती